कांग्रेस उपाध्यक्ष की पत्नी से ठगी का प्रयास

कांग्रेस उपाध्यक्ष की पत्नी से ठगी का प्रयास गुमला. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी की पत्नी हेमावती लकड़ा शनिवार को ठगी का शिकार होने से बच गयी. हुआ यूं कि मोबाइल नंबर 7257973521 से श्रीमती लकड़ा के फोन पर कॉल आया. साइबर क्रिमिनल अपने को निगरानी विभाग का पदाधिकारी बताते हुए बैंक […]

कांग्रेस उपाध्यक्ष की पत्नी से ठगी का प्रयास गुमला. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी की पत्नी हेमावती लकड़ा शनिवार को ठगी का शिकार होने से बच गयी. हुआ यूं कि मोबाइल नंबर 7257973521 से श्रीमती लकड़ा के फोन पर कॉल आया. साइबर क्रिमिनल अपने को निगरानी विभाग का पदाधिकारी बताते हुए बैंक खाते का एटीएम नंबर मांगने लगे. जब श्रीमती लकड़ा ने उक्त पदाधिकारी का नाम पूछा तो वह नहीं बताया. इससे संदेह हुआ तो उन्होंने एटीएम नंबर न देकर उनकी क्लास ले ली. डर से साइबर क्रिमिनल मोबाइल नंबर काट दिये. हेमावती ने इसकी जानकारी अपने पति को दी तो दोबारा उक्त नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह फोन नहीं उठाया. उन्होंने बैंक प्रबंधक व पुलिस से इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >