37 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

37 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया फोटोफाइल:30एसआइएम:9, मवेशियों को कब्जे में लेती पुलिसकेरसई. केरसई थाना क्षेत्र के रेंगारटोली में तस्करों द्वारा ले जा रहे 37 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक उक्त मवेशियों को ओड़िशा से लाया जा रहा था. मवेशियों को […]

37 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया फोटोफाइल:30एसआइएम:9, मवेशियों को कब्जे में लेती पुलिसकेरसई. केरसई थाना क्षेत्र के रेंगारटोली में तस्करों द्वारा ले जा रहे 37 मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक उक्त मवेशियों को ओड़िशा से लाया जा रहा था. मवेशियों को केरसई के रास्ते गुमला ले जाना था. शुक्रवार की सुबह कुछ लोग उक्त मवेशियों को लेकर जा रहे थे. इसी क्रम में रेंगारटोली के निकट ग्रामीणों ने मवेशियों को रोक लिया. इस बीच मवेशी तस्कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एएसआइ जालंधर तिग्गा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि उक्त मवेशी लोहरदगा निवासी पप्पु नामक व्यक्ति का था, जिसे टांगरटोली गुमला ले जाया जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >