:: जिला परिषद सदस्य का एक नामांकन फार्म जमा किया गया

:: जिला परिषद सदस्य का एक नामांकन फार्म जमा किया गया फोटो- एलडीजीए- 11 जिला परिषद सदस्य के लिये नामांकन पत्र जमा करती उम्मीदवार. लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहला चरण के चुनाव में भाग लेनेवाले पेशरार एवं किस्को प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड पार्षद का नामांकन फॉर्म […]

:: जिला परिषद सदस्य का एक नामांकन फार्म जमा किया गया फोटो- एलडीजीए- 11 जिला परिषद सदस्य के लिये नामांकन पत्र जमा करती उम्मीदवार. लोहरदगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहला चरण के चुनाव में भाग लेनेवाले पेशरार एवं किस्को प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं वार्ड पार्षद का नामांकन फॉर्म वितरण के दूसरे दिन जिला परिषद के लिए पांच नामांकन फार्म बिके तथा एक नामांकन फार्म दाखिल किया गया. पंचायत समिति सदस्यों के 15 फार्म बिके तथा एक ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मुखिया पद के लिए किस्को प्रखंड के लिए 18 नामांकन फार्म बिके तथा एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ. इसी तरह वार्ड सदस्य के 40 फार्म बिके तथा सात नामांकन पत्र दाखिल हुआ. पेशरार प्रखंड मुखिया पद के लिए नौ फार्म बिके. वार्ड सदस्यों के 15 फार्म बिके तथा एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >