स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक लोहरदगा. 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पूर्वक लोहरदगा जिला में मनाया जायेगा. राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक की गयी. बैठक में जिला में साफ सफाई का अभियान चलाने, सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सजावट करने की जिम्मेवारी नगर पर्षद लोहरदगा को दी गयी. स्थापना दिवस के अवसर पर विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. विकास मेला में लगाया जाने वाला स्टॉल हेतु विभागवार समीक्षा की गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु विचार विमर्श किया गया. लोहरदगा जिला के विकास यात्रा पर डोकोमेंट्री बनाने पर चर्चा की गयी. 28 अक्टूबर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए टीम का गठन किया जायेगा. नगर भवन में ऑडिशन के माध्यम से नृत्य, गीत एवं नाटक के लिए प्रतिनिधि टीमों का चयन किया जाएगा. बैठक की अध्यक्षता डीडीसी दानियल कंडुलना ने की. मौके पर एसी रंजित कुमार सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर विनोद कुमार चौधरी, डीसी एलआर ,एनडीसी, डीएसई प्रबला खेस, डीइओ उर्मिला कुमारी, कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण आदि मौजूद थे.
स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक
स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक लोहरदगा. 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पूर्वक लोहरदगा जिला में मनाया जायेगा. राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी हेतु बैठक की गयी. बैठक में जिला में साफ सफाई का अभियान चलाने, सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सजावट करने की जिम्मेवारी नगर पर्षद लोहरदगा को दी गयी. […]
