सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होगी

सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होगी गुमला. स्वामी श्री सहाजानंद सरस्वती समिति की बैठक गोकुल नगर स्थित समाज के भवन में हुई. अध्यक्षता रामसागर सिंह ने की. बैठक में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी. समाज के अध्यक्ष रामसागर ने कहा कि समाज का यह भवन जिसमें हम सभी बैठे है. […]

सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होगी गुमला. स्वामी श्री सहाजानंद सरस्वती समिति की बैठक गोकुल नगर स्थित समाज के भवन में हुई. अध्यक्षता रामसागर सिंह ने की. बैठक में सभी सदस्यों ने एक दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी. समाज के अध्यक्ष रामसागर ने कहा कि समाज का यह भवन जिसमें हम सभी बैठे है. इस भवन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. कुछ कारणों से भवन का उदघाटन नहीं हो पा रहा है. श्री सिंह ने कहा कि भवन में अतिशीघ्र स्वामी श्री सहजानंद सरस्वती जी का आदमकद प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्रतिमा स्थापित की सारी जिम्मेवारी वरिष्ठ सदस्य प्रभात रंजन को सौंपी गयी. साथ ही विद्युत कार्य की जिम्मेवारी समाज के सचिव सुनील कुमार को सौंपा गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि भवन के अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराकर शीघ्र ही भवन का उदघाटन की तिथि निश्चित की जायेगी. मौके पर शिवशंकर प्रसाद सिंह, निर्मल कुमार, करुणा निधि, संजय सिंह, हरेश्वर दीक्षित, शशिरंजन दीक्षित, निरंजन कुमार, रविकांत वत्स,अखिल कुमार सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >