सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआगुमला. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित कुलाबीरा गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर भक्त नाचते गाते नजर आये. पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. कलाकार विनोद बड़ाइक ने जय माता देवी दुर्गे गीत गाकर सभी लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. दिनेश व बेबी देवी ने भी भक्ति गीत गाये. संघ के अध्यक्ष सखन साहू ने कहा कि कुलाबीरा क्षेत्र में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया. इस क्षेत्र में पर्व को लेकर सभी लोगों में उत्साह देखा गया. मौके पर सचिव नेता साहू, कोषाध्यक्ष रोहित, अशोक, बहादुर, गुलाब सहित कई लोग थे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआगुमला. प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित कुलाबीरा गांव में दुर्गा पूजा समिति द्वारा दशहरा पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर भक्त नाचते गाते नजर आये. पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. कलाकार विनोद बड़ाइक ने जय माता देवी दुर्गे गीत गाकर सभी लोगों को […]
