बघिमा में लगा प्राचीन इंद्र मेला 25 गुम 16 में उदघाटन करते थानेदार.पालकोट. प्रखंड के बघिमा गांव में इंद्र पूजा सह मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर ने किया. मौके पर भगवान इंद्र की पूजा अर्चना के साथ नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से भगवान इंद्र की पूजा की. सबसे पहले पहान द्वारा पूजा की गयी. सभी लोगों ने इंद्र देव से अच्छी बारिश व बेहतर खेती के लिए धन्यवाद दिया. थाना प्रभारी अजय ठाकुर ने कहा अच्छी बारिश होने से खेतों में अच्छी फसल होती है. जिसको लेकर किसानों द्वारा इंद्र भगवान की पूजा की जाती है. उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम व भाईचारगी से रहने की अपील की. मौके पर अशोक साहू, हीरा सिंह, संजू साहू, धर्मराज साहू, राम साहू उपस्थित थे.
बघिमा में लगा प्राचीन इंद्र मेला
बघिमा में लगा प्राचीन इंद्र मेला 25 गुम 16 में उदघाटन करते थानेदार.पालकोट. प्रखंड के बघिमा गांव में इंद्र पूजा सह मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन थाना प्रभारी अजय कुमार ठाकुर ने किया. मौके पर भगवान इंद्र की पूजा अर्चना के साथ नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान […]
