गुमला : गुमला जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए दो दिन में 153 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है.
इसमें मुखिया के 76, पंचायत समिति सदस्य के 22, वार्ड सदस्य के 48 व जिला परिषद सदस्य के सात आवेदनों की बिक्री हुई है. इसमें गुमला प्रखंड के लिए मुखिया के 55, वार्ड सदस्य के 33, पंचायत समिति सदस्य के 18 व जिला परिषद के सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है. जबकि बसिया में पंचायत समिति सदस्य के चार आवेदन बिके हैं.
