सप्तम राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव 25 से

सप्तम राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव 25 सेलोहरदगा. वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा सांतवीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन के लिए जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 25 एवं 26 अक्टूबर को ललित नारायण स्टेडियम में रखी गयी है. इस प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेलगांव होटवार में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव […]

सप्तम राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव 25 सेलोहरदगा. वनवासी कल्याण केंद्र द्वारा सांतवीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन के लिए जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 25 एवं 26 अक्टूबर को ललित नारायण स्टेडियम में रखी गयी है. इस प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक खेलगांव होटवार में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव में शामिल किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए उमाकांत लाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में 100 मी,200 मी, 800 मी दौड़ रेस , रिले रेस,लांग जंप, शॉटपुट, कबड्डी, खो-खो, अर्चरी खेल होगा. सबजूनियर बालिका वर्ग में 100 मी, 200 मी , 800 मी दौड़, 100 मीटर रिले दौड़, लांग जंप, शॉटपुल, खो-खो , अर्चरी प्रतियोगिता होगी. जुनियर बालक ग्रुप में 100 मी, 200 मी, 400 मी , 3000 मी दौड़, 100 मी रिले रेस, लांग जंप, शॉटपुट, कबडडी, खो-खो, अर्चरी प्रतियोगिता होगी. बालिका वर्ग में भी 100 मी, 200 मी, 400 मी , 3000 मी दौड़, 100 मी रिले रेस, लांग जंप, शॉटपुट, कबडडी, खो-खो, अर्चरी प्रतियोगिता होगी. सीनियर ग्रुप बालक वर्ग में 100 मी, 200 मी, 1500 मी , 5000 मी दौड़,400 मी रिले रेस, लांग जंप, शॉटपुट, कबड्डी, अर्चरी प्रतियोगिता होगी. इसी तरह बालिका वर्ग सीनियर ग्रुप में 100 मी, 200 मी, 800 मी ,3000 मी दौड़, 400 मीटर रिले रेस , शॉटपुल प्रतियोगिता होगी. मैराथन दौड़ 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक बालक वर्ग में 42 किमी एवं 21 किमी प्रतियोगिता होगी. बालिका वर्ग में 7 किमी तथा 14 किमी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता होगी. बॉलीबॉल 18 वर्ष आयु वर्ग से कम तथा 18 वर्ष से 21 वर्ष आयु वर्ग तक प्रतियोगिता होगी.इसके अलावा 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए साइकिल रेस प्रतियोगिता तथा 30 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >