इस्लाम हमें भाईचारगी सिखाता है : सुखदेव भगत

इस्लाम हमें भाईचारगी सिखाता है : सुखदेव भगत फोटो-एलडीजीए-13 लोगों को संबोधित करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. मुहर्रम के मौके पर सदर प्रखंड के कुजी गांव में तहफूज-ए-इस्लाम कमेटी के तत्वावधान में मेला एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें कुजी, कुर्से, हेसल, कुजरा आदि गांवों के अखड़ा शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में मुख्य […]

इस्लाम हमें भाईचारगी सिखाता है : सुखदेव भगत फोटो-एलडीजीए-13 लोगों को संबोधित करते सुखदेव भगत. लोहरदगा. मुहर्रम के मौके पर सदर प्रखंड के कुजी गांव में तहफूज-ए-इस्लाम कमेटी के तत्वावधान में मेला एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें कुजी, कुर्से, हेसल, कुजरा आदि गांवों के अखड़ा शामिल हुए थे. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत मौजूद थे. मौके पर श्री भगत ने कहा कि हुसैन ने इस्लाम के लिए अपनी शहादत दी थी. हरेक करबला के बाद इस्लाम जिंदा होता है. इस्लाम हमें अमन, भाईचारगी सिखलाता है तथा ईमान एवं फर्ज की भी बात आती है जिसे हमें जीवन में आत्म सात करने की जरूरत है. श्री भगत ने मेला में आये सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव, लाईसेंसधारी तथा आयोजन समिति के सदस्यों को पगड़ी पहना कर उनका स्वागत किया. मौके पर उन्होंने खिलाडि़यों को पारितोषिक भी बांटे. इस अवसर पर वरिष्ठ पर कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू, सहादत हुसैन, देवनाथ उरांव, रफीक अंसारी, साहिद अहमद वेलू, राजू कुरैशी, अनवर अंसारी, पंकज कुंवर, रुस्तम अंसारी, हातिम अंसारी, मुस्तफा खलिफा, अजीम हुसैनी, हसन अंसारी, जुल्फान अंसारी, नेजाम अंसारी, खलिल अंसारी, फरहद अंसारी, खुर्शीद अंसारी, शमसुल अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >