जी..1..पंचायत वाच, बरगांव में नहीं बना पंचायत भवन हाल : बरगांव दक्षिणी पंचायत का24 गुम 3 में शोभा देवी, मुखिया24 गुम 4 में शांति किरण टोपनो24 गुम 5 में रंथु साहू, ग्रामीण24 गुम 6 में फगुवा उरांव, ग्रामीण24 गुम 7 में गौरी राय, ग्रामीणप्रतिनिधि, सिसई(गुमला).सिसई प्रखंड की बरगांव दक्षिणी पंचायत विकास की बाट जोह रहा है. चुनाव के पांच साल हो गया. लेकिन विकास नहीं हुआ है. अभी तक पंचायत भवन नहीं बना है. भाड़े के मकान सामुदायिक भवन में पंचायत भवन का संचालन हो रहा है. पानी व सिंचाई की प्रमुख समस्या है. पंचायत की आबादी छह हजार है. वार्ड 12 है. तीन राजस्व ग्राम बरगांव दक्षिणी, सोंगरा व पिलखी है. जनता के मुद्देसिंचाई व पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है. कई गांव में कच्ची सड़क है. स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं है. नाली बने. खेल मैदान हो.कई काम किये : मुखिया मुखिया शोभा देवी ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में मैंने कई काम किया. गांवों में विकास हुआ है. सड़क, चबूतरा, नाला व पुलिया बनवाये हैं. बरटोली में जलमीनार व डीप बोरिंग कराये हैं. फंड का सदुपयोग हुआ है.जो होना चाहिए था, नहीं हुआ : शांति दूसरे नंबर पर रही शांति किरण टोपनो ने कहा कि गांव में जो काम होना चाहिए था. वह नहीं हुआ है. पंचायत भवन अभी तक नहीं बना है. सामुदायिक भवन को कब्जा कर पंचायत भवन चलाया जा रहा है. बिजली, पानी का अभाव हैग्रामीण रंथु साहू ने कहा कि बिजली व पानी का आभाव है. मुखिया द्वारा पाइका खेलकूद को बढ़ावा दिया गया है. लेकिन पंचायत में स्टेडियम नहीं है. फगुवा उरांव ने कहा कि बरटोली में जलमीनार बना. पर दो माह से मशीन खराब है. गौरी राय ने कहा कि सोंगरा गांव में नाली, कच्ची सड़क व चबूतरा बना है. पर मुख्य सड़क जर्जर है.
जी..1..पंचायत वाच, बरगांव में नहीं बना पंचायत भवन
जी..1..पंचायत वाच, बरगांव में नहीं बना पंचायत भवन हाल : बरगांव दक्षिणी पंचायत का24 गुम 3 में शोभा देवी, मुखिया24 गुम 4 में शांति किरण टोपनो24 गुम 5 में रंथु साहू, ग्रामीण24 गुम 6 में फगुवा उरांव, ग्रामीण24 गुम 7 में गौरी राय, ग्रामीणप्रतिनिधि, सिसई(गुमला).सिसई प्रखंड की बरगांव दक्षिणी पंचायत विकास की बाट जोह रहा […]
