दसई जतरा धूमधाम से मनाया गया सिसई. नवरतनगढ़ नगर में डोयसा युवा मंडल दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दसई जतरा का आयोजन शनिवार को किया गया. उदघाटन जिप सदस्य किरण माला बाड़ा, प्रमुख शनियारो देवी, मुखिया रवि उरांव, उप मुखिया रूकमैन देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम में पवन पंकज म्युजिक ग्रुप रांची के कलाकार द्वारा नागपुरी, आधुनिक, ठेठ, भोजपुरी व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. जतरा में झारखंड की संस्कृति व परंपरा की झलक देखने को मिल रही थी. समिति के सचिव दामोदर सिंह ने कहा कि हर वर्ष डोयसा युवा मंडल की दशहरा पर्व के अवसर पर जतरा का आयोजन किया जाता है. जो 1993 से शुरू हुआ है. यहां शांति पूर्वक कार्यक्रम के आयोजन करने में समिति के सदस्यो व दर्शकों का काफी योगदान निभाते है. वहीं प्रशासनिक व्यवस्था भी दुरूस्त होती है. मौके पर रविंद्र साहू, बलदेव साहू, श्याम सुंदर महतो, विरेंद्र सिंह, फलिंद्र गोप, लक्ष्मी यादव, बसंत यादव, घीनू उरांव, किशोर साहू, हजारी तत्वा, सिंधु सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी मौजूद थे.
दसई जतरा धूमधाम से मनाया गया
दसई जतरा धूमधाम से मनाया गया सिसई. नवरतनगढ़ नगर में डोयसा युवा मंडल दुर्गा पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह दसई जतरा का आयोजन शनिवार को किया गया. उदघाटन जिप सदस्य किरण माला बाड़ा, प्रमुख शनियारो देवी, मुखिया रवि उरांव, उप मुखिया रूकमैन देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम […]
