अभियान में पुलिस ने 37 वाहन जब्त किये

घाघरा : थानेदार सुदामा चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड चलने वाले लोगों के 37 वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया. अभियान से वाहन चालकों के बीच हडकंप मच गया. थोड़ी देर बाद सभी वाहन मालिकों को थाना परिसर बुलाया […]

घाघरा : थानेदार सुदामा चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड चलने वाले लोगों के 37 वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में रखा गया.

अभियान से वाहन चालकों के बीच हडकंप मच गया. थोड़ी देर बाद सभी वाहन मालिकों को थाना परिसर बुलाया गया, जहां थानेदार ने फूल देकर समझाया. कहा: आप सभी अपने घर के चिराग हैं. बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड न चलें. मौके पर विजय जायसवाल, मुरली मनोहर सिंह, श्याम किशोर पाठक, संतोष गुप्ता, विपिन चौरसिया व संजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >