मारपीट में दो युवक घायल

गुमला : सदर थाना के बड़ाइक मुहल्ला के सब्जी मार्केट के समीप तिर्रा निवासी शिवम कुमार सिंह व दीपू कुमार के साथ मारपीट की गयी. बड़ाइक मुहल्ला के छह-सात युवकों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित युवकों ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. […]

गुमला : सदर थाना के बड़ाइक मुहल्ला के सब्जी मार्केट के समीप तिर्रा निवासी शिवम कुमार सिंह व दीपू कुमार के साथ मारपीट की गयी. बड़ाइक मुहल्ला के छह-सात युवकों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया. पीड़ित युवकों ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. युवकों ने बताया कि बुधवार की सुबह बड़ाइक मुहल्ला के कुछ युवकों ने मेरा मोबाइल छीन लिया. और कहा कि शाम को मोबाइल ले जाना. शाम में बड़ाइक मुहल्ला पहुंचने पर युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >