40 लीटर शराब नष्ट किया

पालकोट : अवैध रूप से हो रहे दारू (महुआ शराब) बिक्री के खिलाफ पालकोट बाजार में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में पालकोट थानेदार राजेंद्र रजक व सअनि सुनील सिंह व जैक के जवानों ने करीब 40 लीटर शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. साथ ही पालकोट बाजार में मुर्गा लड़ाई खेल […]

पालकोट : अवैध रूप से हो रहे दारू (महुआ शराब) बिक्री के खिलाफ पालकोट बाजार में पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में पालकोट थानेदार राजेंद्र रजक व सअनि सुनील सिंह व जैक के जवानों ने करीब 40 लीटर शराब जब्त कर उसे नष्ट कर दिया. साथ ही पालकोट बाजार में मुर्गा लड़ाई खेल को भी बंद कराया.
थानेदार ने कहा कि पालकोट का साप्ताहिक हाट हो या पालकोट प्रखंड का कोई भी बाजार, अगर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पकड़े गये, तो जेल भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >