पार्षद के पति के साथ युवकों ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

गुमला : नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 की पार्षद हेमलता देवी के पति विनोद गोप ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर नामदज छह युवकों सहित 30 अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. इसमें आलोक, बादल, सूरज, आशीष, विकास, विटन सहित अज्ञात 30 का आरोपी बनाया है. दर्ज केस […]

गुमला : नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 की पार्षद हेमलता देवी के पति विनोद गोप ने गुमला थाना में आवेदन सौंप कर नामदज छह युवकों सहित 30 अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज कराया है.
इसमें आलोक, बादल, सूरज, आशीष, विकास, विटन सहित अज्ञात 30 का आरोपी बनाया है. दर्ज केस में कहा है कि 12 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे मैं अपने घर से अशोक भंडार की ओर जा रहा था. इसी क्रम में मेरा भतीजा दुकान की ओर से आ रहा था. इसी दौरान सात-आठ युवक गाली गलौज कर मेरे भतीजा को बुलाने लगे.
मेरा भतीजा उनके पास नहीं गया, तो वे सभी आकर मेरे भतीजा से मारपीट करने लगे. मैंने बीच बचाव करते हुए उक्त युवकों को डांटा. इतने में ही उपरोक्त युवक मारपीट करने लगे. मारपीट करने के क्रम में 1300 रुपये नगद, सोने की चेन व घड़ी को छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >