थाना के समीप पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
भरनो. भरनो पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार दो युवकों को धर दबोचा, जिसमें गुमला निवासी अफरोज अली व शहनवाज खान शामिल हैं. पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था.
इसी बीच रांची की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोकना चाहा, परंतु चालक पुलिस को देख कर तेज रफ्तार से भागने लगा. इधर, पुलिसकर्मी चेकिंग छोड़ कर उक्त बाइक का पीछा किया. पुलिस को आता देख बाइक सवार दोनों युवक मुडकट्टी के समीप बाइक छोड़ कर भागने लगे. पुलिस ने ने दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ा. पुलिस ने बाइक नंबर 0डी14 सी 8902 को जब्त कर लिया. हिरासत में लिये गये एक युवक ने कहा कि हमारे पास लाइसेंस नहीं था, इसलिए पुलिस को देख कर भागे. समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.
