गुमला. सीएम का हेलीकॉप्टर लैंड करने के बाद ग्रामीणों व स्कूली बच्चों का हुजूम पीएइ स्टेडियम टू में उमड़ पड़ा. गुमला साप्ताहिक हाट होने के कारण शहर में काफी संख्या में सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण भी मौजूद थे. हेलीकॉप्टर आने की सूचना पर उनका हुजूम भी पीएइ स्टेडियम की ओर हो गया. पुलिस के जवानों को हुजूम को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. अपराह्न तीन बजे सीएम गुमला से रांची की ओर रवाना हुए.
निर्धारित समय से सवा घंटा देर से पहुंचे सीएम
गुमला. सीएम रघुवर दास के गुमला आगमन का समय 11.50 बजे निर्धारित था, लेकिन सीएम निर्धारित समय में नहीं पहुंच सके. वे एक घंटा 10 मिनट देर गुमला पहुंचे, जहां से गार्ड ऑफ ऑनर व भाजपाइयों से मिलने के बाद 1:25 मिनट में सीएम का काफिला सिलम स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुआ. सीएम के आगमन की खबर के बाद भाजपाइयों का हुजूम 10 बजे से पीएइ स्टेडियम भाग टू में जुटने लगा था. इस दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारी डीसी व एसपी, एएसपी सरोज कुमार, हेड क्वाटर डीएसपी सहित अन्य विभागों के अधिकारी हेलीपैड स्थल पर कमान संभाले हुए थे.
