पत्थर से कूच कर हत्या

बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित गम्हार पाट निवासी 42 वर्षीय खदरू नगेशिया की अपराधियों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी. पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गयी है. उसका शव रांगे घाट से शुक्रवार को बरामद किया गया. उसका अपहरण गत शुक्रवार को मोटर साइकिल से आये अपराधियों […]

बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित गम्हार पाट निवासी 42 वर्षीय खदरू नगेशिया की अपराधियों ने अपहरण करने के बाद हत्या कर दी. पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गयी है. उसका शव रांगे घाट से शुक्रवार को बरामद किया गया. उसका अपहरण गत शुक्रवार को मोटर साइकिल से आये अपराधियों ने रास्ते से किया था. आठ दिन के बाद उसका शव मिला.

मृतक का दोस्त कंदरू नगेशिया ने बताया कि गत शुक्रवार को खदरू के साथ वह पर्व मनाने के लिए लंगड़ा टाड़ गांव गया था. पर्व मनाने के बाद दोनों दोस्त अपने घर पैदल लौट रहे थे.

इसी बीच रास्ते में एक व्यक्ति मोटर साइकिल से आया. उसने खदरू को किसी से भेंट कराने के बहाने मोटर साइकिल पर बैठा लिया. इसके बाद से खदरू गायब था. परिजन आठ दिन से खदरू को खोज रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. शुक्रवार को किसी ने रांगे पहाड़ में शव होने की सूचना दी.

इसके बाद परिजन व पुलिस पहुंचे, जहां शव की पहचान खदरू के रूप में की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. खदरू की हत्या किसने व क्यों की है. इसका पता नहीं चला है. पुलिस के अनुसार खदरू का दोस्त कंदरू को पता है कि उसे कौन ले गया था. पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि खदरू कि किसने हत्या की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >