39 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण

पालकोट. प्रखंड के कोलेंग पंचायत के चिरोडीह गांव में साहू इंडेन गैस एजेंसी गांधी नगर पालकोट द्वारा पीएम उज्जवला योजना के तहत लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. भाजपा के बूथ प्रभारी महेंद्र नगेशिया ने 39 लाभुकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया. संचालक अशोक कुमार साहू ने ग्रामीणों को गैस के उपयोग […]

पालकोट. प्रखंड के कोलेंग पंचायत के चिरोडीह गांव में साहू इंडेन गैस एजेंसी गांधी नगर पालकोट द्वारा पीएम उज्जवला योजना के तहत लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया गया. भाजपा के बूथ प्रभारी महेंद्र नगेशिया ने 39 लाभुकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया. संचालक अशोक कुमार साहू ने ग्रामीणों को गैस के उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया. मौके पर मुकेश नायक, पूनम कुमारी व बसंत लोहरा सहित लाभुक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >