गुमला : भाजपा महिला मोरचा जिलाध्यक्ष सह पार्षद शैल मिश्र ने शहर में हो रही विद्युत तार की चोरी पर चिंता प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि रात में शहर में पुलिस की गश्ती होते रहती है. उसके बावजूद शहर के पालकोट रोड से तीन घरों के बिजली के तार अज्ञात चोर काट के ले जाते हैं यह चिंतनीय विषय है.
उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में हो रही विद्युत तार की चोरी को अविलंब रोकने की दिशा में पहल करने की मांग की है. साथ ही नववर्ष के आगमन पर शहरी स्थानों से नजदीक के पयर्टन स्थलों में विशेष पुलिस बल की तैनाती की मांग की है. उन्होंने कहा कि पुलिस बल में महिला पुलिस की व्यवस्था भी होनी चाहिए.चूंकि नये वर्ष के आगमन में किसी प्रकार से अप्रिय घटना न हो.
