ओके:गुम: बैंक बंद रहा, 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित

ओके:गुम: बैंक बंद रहा, 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित गुमला. यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी बैंक के कर्मचारी व अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. हड़ताल पर रहने के कारण बीओआइ व एसबीआइ बैंक सहित सभी बैंकों के मेन गेट पर ताला लटका रहा. बैंक कर्मी व अधिकारी बीओआइ गुमला […]

ओके:गुम: बैंक बंद रहा, 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित गुमला. यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी बैंक के कर्मचारी व अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. हड़ताल पर रहने के कारण बीओआइ व एसबीआइ बैंक सहित सभी बैंकों के मेन गेट पर ताला लटका रहा. बैंक कर्मी व अधिकारी बीओआइ गुमला शाखा के मेन गेट के बाहर दिन भर धरना पर बैठे रहे. बैंक के बंद रहने से जिले में लगभग 50 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ. यूनाइटेड फोरम के सदस्य शिवजी प्रसाद, मुकेश कुमार साहू व गौरी शंकर साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि बैंक शुल्कों में वृद्धि का हम विरोध करते है. मौके पर अजीत कुमार, कुंदन कुमार, डोली कुमारी, राजेश ठाकुर, सुजीत कुमार, अजय कच्छप, अजीत भगत, दिनेश कुमार, बिरसा तुरी, जेम्स केरकेट्टा व सत्येंद्र मोहन प्रसाद सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >