बैलों से पंगा महंगा पड़ा गजराज को

दहशत. गुमला के गांवों में घूम कर उत्पात मचा रहा है हाथी, दहशत में लोग दर्जनों घरों को तोड़ा, बकरी को मार डाला दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल गुमला : गुमला के गांवों में एक जंगली हाथी घुस आया है. हाथी गांवों में उत्पात मचा रहा है. मंगलवार की रात […]

दहशत. गुमला के गांवों में घूम कर उत्पात मचा रहा है हाथी, दहशत में लोग
दर्जनों घरों को तोड़ा, बकरी को मार डाला
दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल
गुमला : गुमला के गांवों में एक जंगली हाथी घुस आया है. हाथी गांवों में उत्पात मचा रहा है. मंगलवार की रात मुरकुंडा, हरदीटोली, कुसुम टोली, कोलांबी, भरदा, कसीरा व छापरटोली गांव में उत्पात मचाने के बाद बुधवार की सुबह फोरी, अटरिया व बसुवा गांव में हाथी घुस गया.
इस दौरान दर्जनों घर को तोड़ दिया. कोलांबी कुसुमटोली में हाथी द्वारा घर की दीवार गिराने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये हैं. इनमें समीर टेटे, मोगी टेटे व दो वर्षीय सुमित टेटे शामिल हैं. घायलों का इलाज गुमला अस्पताल में चल रहा है. फोरी गांव में हाथी ने एक बकरी को कुचल कर मार डाला. इसी गांव में दो बैल खूंटे से बंधे हुए थे. हाथी उन बैलों को भी मारने पहुंच गया, लेकिन बैल हाथी के सामने खड़े हो गये.
बैलों के टस से मस नहीं होने पर हाथी को ही भागना पड़ा. इधर, रेंजर महादेव उरांव व फॉरेस्टर घनश्याम चौरसिया गांवों में घूम कर क्षति का आंकलन कर रहे हैं.
हाथी ने छापरटोली से शुरू किया उत्पात :हरदी टोली के चंद्रमोहन गोप, कुसुम टोली के दीपतू खड़िया, विपैत खड़िया, कसीरा पंचायत के छापर टोली के डुबा खड़िया, बुधवा खड़िया व कुलबीरा के मुकेश साहू के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त किया है.
रात करीब 9.00 बजे हाथी हरदी टोली गांव पहुंचा और चंद्रमोहन गोप के घर को ध्वस्त किया. इसके बाद ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ दिया. यहां से हाथी कुसुम टोली की ओर चला गया, जहां हाथी ने तीन घरों को ध्वस्त किया. छापर टोली में दो घर व कुलाबीरा में मुकेश साहू के घर में बनी दुकान को ध्वस्त किया, जिससे दुकान का सामान भी नष्ट हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >