अज्ञात बीमारी से सिकोई गांव में तीन की मौत

रायडीह : प्रखंड के सिकोई गांव में दो सप्ताह के अंदर तीन युवाओं की मौत अचंभित तरीके से हो गयी. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सिकोई गांव के किशोर लकड़ा (40), सुनील खाखा (35) व अजय खाखा (19) की मौत एक ही तरीके से हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि […]

रायडीह : प्रखंड के सिकोई गांव में दो सप्ताह के अंदर तीन युवाओं की मौत अचंभित तरीके से हो गयी. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सिकोई गांव के किशोर लकड़ा (40), सुनील खाखा (35) व अजय खाखा (19) की मौत एक ही तरीके से हो गयी.
ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की बांह के नीचे छाती के बगल में एक जख्म हुआ और दो दिन के बाद रात में बुखार एवं दस्त के साथ एकाएक उनकी मौत हो गयी. एक के बाद एक युवा की मौत से ग्रामीण सहमें हुए है. प्रमुख स्माइल कुजूर व बीडीओ शिशिर कुमार सिंह ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग रायडीह को दी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चार बैल की मौत अचानक हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >