गढ़वा के इइ को लगायी फटकार
गुमला : टूटे हुए डैम की गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले गढ़वा के इइ को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने फटकार लगायी और सही रिपोर्ट जमा करने और डैम की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में आमजनों की ओर से मिलने वाली समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक […]
गुमला : टूटे हुए डैम की गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले गढ़वा के इइ को मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने फटकार लगायी और सही रिपोर्ट जमा करने और डैम की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री जनसंवाद में आमजनों की ओर से मिलने वाली समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक किये गये कार्यों की श्री वर्णवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे.
हालांकि समीक्षा के क्रम में गुमला जिला की बारी नहीं आयी, जिस कारण गुमला में लंबित 40 मामलों की समीक्षा नहीं कर पाये. अन्य जिलों की समीक्षा में श्री वर्णवाल ने सुस्त गति से काम करने वाले जमशेदपुर, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम और धनबाद जिले के मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारियों को भी फटकार लगायी.
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा, एसडीपीओ भुपेंद्र राउत, सीएस डॉ जेपी सांगा, डीएसओ अजय तिर्की व एसडीओ कृष्ण कन्हैया राजहंस सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.