पीएलएफआइ सदस्य की हत्या की

गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र के सारूबेड़ा भंडराटोली गांव में भाकपा माओवादियों ने पीएलएफआइ सदस्य मंगल सिंह (30 वर्ष) को घर से अगवा कर बीच सड़क पर ले जाकर गोली मार दी. गर्दन व छाती में दो गोली मारी गयी है. उसके होटल को भी तोड़ दिया. माओवादियों ने घटनास्थल पर हस्तलिखित परचा छोड़ा है. जिसमें […]

गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र के सारूबेड़ा भंडराटोली गांव में भाकपा माओवादियों ने पीएलएफआइ सदस्य मंगल सिंह (30 वर्ष) को घर से अगवा कर बीच सड़क पर ले जाकर गोली मार दी. गर्दन व छाती में दो गोली मारी गयी है. उसके होटल को भी तोड़ दिया. माओवादियों ने घटनास्थल पर हस्तलिखित परचा छोड़ा है. जिसमें मंगल को सबजोनल कमांडर कुंवर गोप के दस्ते का सदस्य बताया है. वहीं शहीद सप्ताह दिवस पर हत्या करने की बात कही है. पुलिस को सुबह में सूचना मिली. एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थानेदार राजेंद्र रजक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को बरामद किया.
सात-आठ की संख्या में माओवादी थे: मृतक के पिता बिरसा सिंह ने बताया कि मंगल के दादा लुदू सिंह का निधन हो गया है. शनिवार को 12वां था. रात 9.30 बजे 12वां को लेकर घर में भोज था. तभी सात-आठ की संख्या में वरदीधारी माओवादी पहुंचे. घर के सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया और मंगल का हाथ बांध कर उसे ले गये. सारूबेड़ा बाजार टाड़ के समीप बीच सड़क पर माओवादियों ने मंगल की गोली मार कर हत्या कर दी. बिरसा ने कहा कि उसका परिवार बाजार में होटल चला कर जीविका चलाते थे. लेकिन माओवादियों ने होटल भी तोड़ दिया.
नौ महीने बाद माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम
भाकपा माओवादियों ने नौ महीने बाद मंगल सिंह की हत्या कर पालकोट क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया है. इससे पहले माओवादियों ने 23 अक्तूबर 2016 को पालकोट के खड़पानी में ग्रामीण चिकित्सक नंदलाल सिंह व पूर्व वार्ड सदस्य फ्लोरेंस सोरेंग को घर से उठा कर ले गये थे और गोली मार कर हत्या कर दी थी. ठीक उसी प्रकार शनिवार की रात माओवादियों ने सारूबेड़ा भंडराटोली गांव के मंगल सिंह को घर से उठा कर ले गये और बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी. मंगल की हत्या के बाद सारूबेड़ा भंडराटोली में दहशत है.

मृतक के परिजन सबसे ज्यादा भयभीत हैं. वहीं घटना की सूचना पर रविवार सुबह बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ बच्चनदेव कुजूर, थानेदार राजेंद्र रजक, एसआइ प्रमोद कुमार व पुरुषोत्तम तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. एसडीपीओ ने ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ की. शव बीच सड़क पर पड़ा था. रस्सी से हाथ को बांधा गया था. एक गोली गर्दन के पीछे मारी गयी है. यह गोली आरपार हो गया है. दूसरी गोली छाती में मारी गयी है. एसडीपीओ ने कहा कि मंगल पीएलएफआइ का सदस्य था. वर्चस्व को लेकर माओवादियों ने मंगल की हत्या की है. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के बाद छापामारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >