सितंबर तक प्रखंड कमेटी के विस्तार का निर्देश

गुमला: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है. साथ ही समय-समय पर गरीब, असहाय को ध्यान में रखते हुए सदैव कार्यक्रम किया जायेगा. सितंबर माह तक सभी […]

गुमला: छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को पालकोट रोड स्थित रौनियार भवन धर्मशाला में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर साहू ने की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है. साथ ही समय-समय पर गरीब, असहाय को ध्यान में रखते हुए सदैव कार्यक्रम किया जायेगा.

सितंबर माह तक सभी प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि प्रखंड, महिला व युवा समिति का विस्तार कर सूची जिला को समर्पित करें. कमल क्लब के अध्यक्ष जयपाल साहू ने सरकार द्वारा क्लब के स्थापना के उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी. साथ ही समाज के अच्छे खिलाड़ी, अच्छी कला-संस्कृति पर ध्यान रखने की बात कही. लातेहार जिला के जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने समाज को संगठित करने की अपील की. साथ ही पांचों प्रमंडल के समाज को जोड़ने की बात कही. प्रखंडवार समाज का विस्तारीकरण के लिए जिला कार्यकारिणी से प्रभारी नियुक्त किया गया.

केंद्रीय समिति का पुनर्गठन की तैयारी को लेकर झारखंड के दक्षिणी छोटानागुपर प्रमंडल के पांचों जिलाें से वोटर लिस्ट के लिए जिला से केंद्रीय समिति को भेजी जायेगी. समाज द्वारा लाटरी ड्रॉ का आयोजन व करम पर्व मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर एक शिष्टमंडल के सीएम से मिलने की जानकारी दी गयी. मंच का संचालन शिवचरण साहू ने की. मौके पर हीरा साहू, भूपन साहू, लालमोहन साहू, विजय साहू, संतोष साहू, भोला साहू, सुंदर साहू, बिंदेश्वर साहू, पीतांबर साहू, प्रमिला देवी, बसंती देवी, राधा मोहन साहू, रामकृष्णा ओहदार, हीरालाल साहू, संत साहू, दिनेश्वर प्रसाद, गणेश साहू, नीलांबर साहू, सुशीला साहू, महेश लाल, छेदी साहू, अमरनाथ साहू, उदासन नाग, किशोर साहू, तेज मोहन साहू, राजेंद्र साहू सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >