शौचालय में गयी छात्रा को सांप ने डसा, स्थिति गंभीर

गुमला: घाघरा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के तीन मंजिले भवन पर स्थित शौचालय में गयी छात्रा को सांप ने डस लिया. छात्रा की स्थिति गंभीर है. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, घाघरा प्रखंड के लरंगो गांव की कीमती कुमारी कस्तूरबा स्कूल में 10वीं की छात्रा है. […]

गुमला: घाघरा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के तीन मंजिले भवन पर स्थित शौचालय में गयी छात्रा को सांप ने डस लिया. छात्रा की स्थिति गंभीर है. उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, घाघरा प्रखंड के लरंगो गांव की कीमती कुमारी कस्तूरबा स्कूल में 10वीं की छात्रा है.

सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे वह स्कूल के शौचालय में गयी. इसी बीच वहां पहले से मौजूद एक सांप ने उसके हाथों में डस लिया. छात्रा के शोर मचाने पर और छात्राएं व शिक्षिकाएं पहुंच गयी. उसे गुमला सदर अस्पताल लाया गया.

डॉ एडीएन प्रसाद ने छात्रा की जांच की. छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा है. वहीं स्कूल में सांप के घुसने से सभी छात्राएं डरी हुई हैं. ज्ञात हो कि घाघरा का कस्तूरबा स्कूल मुख्य सड़क के किनारे सुनसान जगह पर पहाड़ के ऊपर है. इधर, सूचना पर डीएसइ गनौरी मिस्त्री व एडीपीओ नलिनी रंजन पहुंचे. पूरी घटना की जानकारी ली और छात्रा के इलाज की व्यवस्था की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >