कार्यकर्ता सामाजिक रूप से जुड़ कर काम करें

गुमला: भाजपा जिला कमेटी की बैठक बुधवार को ज्योति संघ सभागार में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी व प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने पंडित दीनदयाल व डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया. संगठन महामंत्री ने कहा कि […]

गुमला: भाजपा जिला कमेटी की बैठक बुधवार को ज्योति संघ सभागार में हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सविंद्र कुमार सिंह ने की. बैठक में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी व प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने पंडित दीनदयाल व डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया. संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक रूप से जुड़ कर भारत माता की सेवा के लिए आगे आयें.

उन्होंने आने वाले चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकताओं को तैयार रहने का निर्देश दिया. साथ ही भारत खेलो अभियान, वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया. प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश जी ने भी विचार रखे.

उन्होंने सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा. स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह ने दिया. मंच का संचालन जिला महामंत्री यशवंत कुमार व धन्यवाद ज्ञापन युवा अध्यक्ष मिशिर कुजूर ने किया. मौके पर अवधेश प्रताप शाहदेव, महिला मोरचा अध्यक्ष शैल मिश्र, दामोदर कसेरा, गजाधर सिंह, विद्या मिश्र, अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत बड़ाइक, अमरमनी उरांव, विनय कुमार लाल, कमलेश उरांव, कंचन लाल, गायत्री देवी, शकुंतला उरांव, अमित माहेश्वरी, गौरी किंडो, शिवदयाल गोप, संजय वर्मा, जगमोहन नायक, विजय राम, अब्दुल बारीक खान, साकिर अली, निर्मला सिन्हा, सावित्री मेहता, गजेंद्र साहू, निरंजन सिंह, लाल शंकर नाथ शाहदेव, लक्ष्मीकांत यादव, अनिल उरांव, प्रमोद गुप्ता, सिकंदर मांझी व अरविंद मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >