बीओआइ एटीएम को दुरुस्त कराने की मांग

गुमला : भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंगलवार को एसडीओ केके राजहंस से मुलाकात कर बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है. मीडिया प्रभारी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया की जिले में जहां भी शाखा व एटीएम है, वहां जनता को काफी […]

गुमला : भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंगलवार को एसडीओ केके राजहंस से मुलाकात कर बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम की व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है. मीडिया प्रभारी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया की जिले में जहां भी शाखा व एटीएम है, वहां जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि उनके एटीएम में कभी लिंक फेल, तो कभी पैसा नहीं है का बोर्ड लगा रहता है. इसे अविलंब दुरूस्त कराने की मांग की. एसडीओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस दिशा में डीसी से बात कर बैंक की बैठक बुला कर उन्हें व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया जायेगा. मौके पर संजय वर्मा व कृष्णा उरांव सहित कई भाजपाई मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >