शराब की बिक्री के खिलाफ छापामारी

कामडारा : थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. कामडारा बस्ती, पोकला व कराकेल सहित थाना क्षेत्र के कई जगहों पर देसी व विदेशी शराब की जब्त के लिए छापामारी की. थानेदार ने बताया कि 600 लीटर से अधिक शराब व महुआ […]

कामडारा : थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. कामडारा बस्ती, पोकला व कराकेल सहित थाना क्षेत्र के कई जगहों पर देसी व विदेशी शराब की जब्त के लिए छापामारी की. थानेदार ने बताया कि 600 लीटर से अधिक शराब व महुआ शराब जब्त किया गया. साथ ही शराब बनाने वाली सामग्री भी बरामद की गयी, जिसे नष्ट कर दिया गया. अवैध रूप से देसी या विदेशी शराब बेचने वाले या बनाने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. छापामारी दल में सअनि धर्मवीर सिंह, सअनि इसहाक अंसारी व इनामुल कोंगाड़ी सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >