‘आम की खेती के लिए सरकार किसानों के लिए कराये बेहतर सुविधा मुहैया’ विषय पर बोले किसान मेहरमा के अमजोरा पिरोजपुर पंचायत भवन में प्रभात खबर की ओर से पाठक संवाद का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अमजोरा पिरोजपुर पंचायत के मुखिया अनंतलाल यादव ने किया. संवाद का विषय ‘आम की खेती के लिए सरकार किसानों के लिए कराये बेहतर सुविधा मुहैया’ रहा, जिसमें किसानों ने प्रखंड क्षेत्र में हजारों एकड में लगे आम के बगीचा व उत्पादन के बावजूद किसानों को जो सुविधाएं मिलनी थी, नहीं मिल पा रही है. लागत ज्यादा और कम मुनाफा की वजह से किसान आर्थिक मार खा रहे हैं. यहां का आम न सिर्फ राज्य में, बल्कि पूरे देश में अव्वल दर्जे का माना जाता है. आम की खुशबू देश-विदेश के लोगों के थाली में खुशबू बिखेरती है. इन किसानों को सरकार द्वारा रखरखाव व सुविधा से वंचित रखा गया है. किसानों की दयनीय स्थिति है. किसानों का कहना है कि आम के समय किसान ससमय तोड़ लेते हैं, लेकिन कोल्ड स्टोरेज नहीं रहने के कारण व्यापारियों को औने-पौने भाव में बेचना पड़ता है. झारखंड, यूपी बिहार के कई व्यापारी आम के समय पहुंचते हैं और मार्केट दर से कम कीमत पर व्यापारी आम को खरीदकर ऊंचे दाम पर बेचते हैं. इसके कारण किसानों को मुनाफा कम और व्यापारी बिना मेहनत किये अच्छा मुनाफा कमाते हैं. प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज, समय पर छिड़काव, सरकारी दर पर दवा की उपलब्धता से किसानों को अच्छा मुनाफा होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
