गोड्डा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने इस बार सत्ता के गलियारों में एक नयी इबारत लिखी है. गोड्डा नगर परिषद के कुल 21 वार्डों में से 14 वार्डों में महिला उम्मीदवारों ने और महागामा नगर पंचायत के आठ वार्डों में महिलाओं ने शानदार जीत दर्ज की है. यह ऐतिहासिक जीत महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. चुनाव परिणामों के विश्लेषण से यह स्पष्ट है कि मतदाताओं ने इस बार काम करने वाली छवि और जमीनी जुड़ाव को प्राथमिकता दी है. कई वार्डों में महिला प्रत्याशियों ने दिग्गज पुरुष उम्मीदवारों को भारी मतों से हराया. विशेष रूप से गोड्डा के वार्ड संख्या 1, 4, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19 और 20 में महिलाओं ने अपना दबदबा बनाये रखा. वहीं, वार्ड संख्या 2, 3, 5, 6, 14, 16 और 21 में पुरुष प्रत्याशी सफल रहे. महागामा के वार्ड संख्या 2, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 17 में भी महिलाओं ने जीत हासिल की.
नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की ऐतिहासिक जीत, सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम

नगर निकाय चुनाव में महिलाओं की ऐतिहासिक जीत, सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम
Copied link
महिला प्रत्याशियों ने पुरुषों को पछाड़ा, परिवर्तन की लहर ने सत्ता को बदला