केंद्र सरकार द्वारा पेश किये जाने रहे अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ की एक आपात बैठक तीन बजे नये लाइब्रेरी हॉल में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने की. उपस्थित सदस्यों के बीच महासचिव योगेश चंद झा ने केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे अधिवक्ता संशोधन बिल की खामियां बतायी. बार काउंसिल के सदस्य धर्मेंद्र नारायण ने भी सदस्यों से एकजुटता का आह्वान बिल के विरोध में होने को लेकर किया. सर्वसम्मति से 21 फरवरी शुक्रवार को न्यायालय कार्य से अलग रहने का प्रस्ताव पारित किया गया. प्रस्ताव के अनुसार सभी अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायालय कार्य में भाग नहीं लेंगे. बैठक में वरीय अधिवक्ता क्रांति धर सहाय, रतन कुमार दत्ता, सीताराम भगत, सर्वजीत झा, भवेश कांत झा, दिवाकर प्रसाद यादव, संजय कुमार, सुबोध पंजियारा, अम्बोद कुमार ठाकुर, कुंदन ठाकुर , प्रमोद कुमार पंडित, अफसर हसनैन शमशाद, तनवीर अहमद, गौरी प्रिया, अजीत कुमार सहाय,दिलीप कुमार तिवारी, सुधीर कुमार पाठक सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
