लेबर कोड मजदूरों पर हमला, 12 फरवरी को होगा देशव्यापी हड़ताल : राम जी साह

राजमहल परियोजना के मजदूरों की एकजुटता के लिए यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन की बैठक

ललमटिया के एटक यूनियन कार्यालय में बुधवार को यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद हाजरा ने की. बैठक में उपस्थित यूनियन के सचिव रामजी साह ने बताया कि राजमहल परियोजना में सैकड़ों संगठित और असंगठित मजदूर कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लाये गये चार लेबर कोड कानून मजदूरों के अधिकारों पर हमला है. उन्होंने बताया कि इस काले कानून के विरोध में 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल आयोजित की जा रही है. इस हड़ताल को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. हड़ताल के दिन राजमहल कोल परियोजना के सभी कार्य पूरी तरह से ठप किए जाएंगे, ताकि सरकार को मजदूरों की एकता का संदेश मिले. रामजी साह ने कहा कि इस कानून के लागू होने से मजदूरों की पक्की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी, न्यूनतम वेतन, बोनस और ग्रेच्युटी पर सीधा हमला होगा. इसके अलावा, यूनियन बनाने में कठिनाई आएगी. उनका कहना था कि चार लेबर कोड मजदूर और किसान विरोधी है और इससे पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा.

परियोजना कर्मियों की समस्याओं पर भी दिया गया ध्यान

उन्होंने परियोजना में कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का भी जिक्र किया. इसमें संडे कटौती, महिला कर्मियों का नियम विरुद्ध स्थानांतरण जैसी समस्याएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन आवश्यक है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम चौधरी, रामसुंदर महतो, सीताराम महतो, बाबूलाल किस्कू, शंकर गुप्ता, लखनदर लोहार, बबीता कुमारी, सांझली मुर्मू, नरसिंह लोहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >