जांच अभियान में 25650 वाहनों का कटा चालान

पथरगामा थाना मोड़ पर की गयी वाहन जांच करते परिवहन विभाग व पुलिस

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पथरगामा थाना मोड़ के समीप गुरुवार को जिला परिवहन विभाग व पथरगामा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 16 बाइक से 25650 रुपये का चालान काटा गया. जांच अभियान में जिला परिवहन विभाग गोड्डा के कर्मी मिठू कुमार पथरगामा थाना की पुलिस के साथ शामिल थे. परिवहन विभाग कर्मी मिट्ठू कुमार ने बताया कि जिन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनका चालान काटा गया. बताया कि जांच अभियान के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक भी किया गया. कहा कि सड़क पर सफर करने के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग कर सुरक्षित रहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >