मेहरमा में सड़क हादसा: टोटो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल, चालक फरार

मेहरमा के एनएच-133 पर तेज रफ्तार टोटो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें महिला और बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेहरमा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के एनएच-133 मुख्य मार्ग पर गैस गोदाम के समीप टोटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घायलों की पहचान बलबड्डा थाना क्षेत्र के कुमरडीहा गांव निवासी नीतीश कुमार (20 वर्ष), अनीता देवी (60 वर्ष) और 4 वर्षीय सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है.

मेहरमा की ओर आ रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, तीनों लोग मोटरसाइकिल से अपने घर से मेहरमा की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे टोटो ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही गश्ती पर मौजूद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहरमा पहुंचाया. वहां डॉ. रंजन कुमार द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.

टक्कर के बाद टोटो लेकर फरार हुआ चालक

एएसआई बीरेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि घायलों से पूछताछ में पता चला है कि टक्कर मारने के बाद टोटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजे जाएंगे घायल

डॉक्टर के अनुसार, सभी घायलों को हल्की चोट और कट लगा है. प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >