तस्वीर –29 पीड़ित परिजन से मिलतीं महिला आयोग की सदस्या
प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट के ठाकुरनहान के पूर्व मुखिया की हत्या के 28 दिनों बीतने के बावजूद अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हों पायी है, जबकि मुख्य आरोपी हंसडीहा थाना क्षेत्र के लखपतिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी की पहचान की जा चुकी है. बता दे कि दो जून को हंसडीहा –भागलपुर मुख्य मार्ग में सीएसपी संचालक व पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू पर अपराधियों ने चार लाख लूटपाट के बाद अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी. प्रभारी थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया की पुलिस अन्य आरोपी की तलाशी में जुटी है. सबकी पहचान हो चुकी है. जल्द ही पुलिस पकड़ लेगी.
पीड़ित परिजनों से मिली महिला आयोग की सदस्य
इस घटना को लेकर दिल्ली से पोड़ैयाहाट पहुंची दिवंगत पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की पत्नी सह महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी पीड़ित परिजनों से मिलकर हाल-चाल जाना. उन्होंने कहा घटना के एक माह बाद भी घटना में शामिल तीन आरोपी फरार हैं. इसमें पुलिस की नाकामी झलक रही है. बताया कि इस संबंध में डीआईजी से बात करूंगा. आयोग की सदस्या को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि एक माह बीतने को है. मगर अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
