आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बनी द्रोथी किस्कू एवं सचिव निहारिका

पोषाहार की राशि भी समय पर नहीं देने का आरोप

ललमटिया के आईटीआई कॉलेज प्रांगण में झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन एटक का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता आंगनवाड़ी सेविका द्रोथी किस्कू ने किया. सम्मेलन में उपस्थित कई आंगनवाड़ी सेविका सहायिका ने कहा कि सरकार के द्वारा सेविका सहायिका से सभी कार्य लिया जाता है. लेकिन सम्मानजनक मानदेय नहीं दिया जा रहा तथा पोषाहार की राशि भी समय पर नहीं मिलता है. जिससे केंद्र को चलाने में कठिनाई होती है. सम्मेलन के दौरान कर्मचारी यूनियन का गठन किया गया. जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष द्रोथी किस्कू, उपाध्यक्ष मेरी सोरेन एवं मीणा हांसदा, सचिव निहारिका कुमारी, सहायक सचिव जूली मुर्मू एवं अफसाना बेगम, कोषाध्यक्ष सुहागिनी मरांडी, उप कोषाध्यक्ष मुन्नी मुर्मू, संरक्षक राम जी साह को चुना गया. इस दौरान संरक्षक ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविका सहायिका के समस्या का समाधान के लिए यूनियन हर संभव मदद करेगी एवं समस्या के समाधान को लेकर आंदोलन भी करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >