बसंतराय प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को रंगों और उमंग के साथ होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया. गांव-गांव में लोग टोली बनाकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल और रंग लगाकर बधाई दे रहे थे. वहीं युवा और बच्चे बैंड-बाजे की धुन पर ठुमके लगाकर त्योहार की खुशियां मनाते दिखायी दिये. सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी रामदेव कुमार वर्मा पूरी तरह मुस्तैद रहे. उन्होंने जवानों के साथ मोटरसाइकिल द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग से मिलकर लोगों से सहयोग की अपील भी की. थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण में त्योहार मनाने देना प्राथमिकता है. इस प्रयास के कारण क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण और आनंदमय माहौल में सम्पन्न हुई.
बसंतराय में होली धूमधाम से सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
