बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने साहिचक निवासी 25 वर्षीय रंजीत दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित रंजीत दास ने गांव की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर फरार कर दिया था. लड़की के पिता की शिकायत पर दिनांक 27 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 28/26 के तहत मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी डर के कारण फरार था. सोमवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली और आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया. मंगलवार को उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.
नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
साहिचक निवासी रंजीत दास को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा
