बैल के मारने से पशुपालक घायल, इलाज के दौरान मौत

108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये थे परिजन

पथरगामा थाना क्षेत्र के तेलोलिया गांव में बैल के हमले से घायल पशुपालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पशुपालक तेलोलिया गांव का मोती लाल किस्कू (52 वर्ष) बताया जाता है. घटना शनिवार रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार पशुपालक शनिवार की देर शाम पशुओं को चराकर लौट रहा था. तभी पीछे से आये गुस्साये बैल ने पशुपालक को मार दिया. इसमें पशुपालक चोटिल होकर गिर गया और घायल हो गया. घटना के बाद घायल को परिजन इलाज के लिए पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये, जहां डॉक्टर ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए शनिवार की देर रात सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने पशुपालक को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गयी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया. परिजन से घटना के संबंध में पूछताछ की और शव को पोस्टमॉर्टम कराने को कहा. रविवार की दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजन को शव सौंप दिया गया. शव को परिजन अपने साथ लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >