ठाकुरगंगटी प्रखंड के चांदा पंचायत के चांदा गांव से होते हुए समदा गांव तक जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. तकरीबन चार किलोमीटर की दूरी तक सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क पर से गुजरना खतरे को आमंत्रण देना साबित हो रहा है. इस मार्ग होकर लोग महुआटोला होकर घोरीचक होते हुए जिला मुख्यालय के लिए सफर करते हुए जो प्रतिदिन सैकड़ों की संख्याओं में छोटी से लेकर बड़ी वाहन का आना जाना होते रहता है. जिसे इस मार्ग होकर कुछ दूरी की बचत होती है और कम समय में लोग आसानी से गोड्डा जिला मुख्यालय पहुंच पाते हैं. इसके बावजूद भी सड़क मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. सड़क का बुरा हाल लगभग विगत कुछ वर्षों से हो चुका है. सड़क की हालात इतनी खराब है कि दिन के उजाले में लोग गिरकर चोटिल हो जाते है. समदा गांव से लेकर आमडांड तक सड़क डोभा में तब्दील हो गयी है. आखिर सड़क मरम्मत नहीं होना ग्रामीणों के समक्ष सवाल खड़े हो रहे है. दूसरी ओर इसी मार्ग पर सुजांकितता नदी पर बना पुल भी दुर्घटना को अंजाम दे रहा है. पुल के दोनों ओर बाहरी हिस्सा काफी जर्जर हो चुका है. जिस पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. स्थानीय ग्रामीण प्रेम हांसदा, सोनेलाल हांसदा, कालीदास मुर्मू, मनोज मरांडी, पृथा मरांडी ने बताया कि आसपास क्षेत्र में जाने के लिए जब ग्रामीण इस सड़क से गुजरते हैं, तो काफी भय बना रहता है. खासकर तो शाम के बाद सड़क पर चलना काफी मुश्किल हो जाता है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आये दिन दुर्घटना नहीं हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
