परसा मिल्लत कॉलेज में सेमेस्टर टू की परीक्षा संपन्न

शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में हुई परीक्षा

मिल्लत कॉलेज परसा में नेप के तहत सेमेस्टर 2 की अंतिम परीक्षा ली गयी. परीक्षा में 220 विद्यार्थी शामिल हुए. प्राचार्य एवं केंद्राधीक्षक डॉ तुषार कांत ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न की गयी. मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ जावेद, प्रो अशरफ करीम, डॉ ब्रह्ननाथ, डॉ अभिमन्यु कुमार, प्रो विकास मुंडा, रियाज़ मकबूल, नसीम, मोजाहिद, सरफराज़, नज़ीब, मो अब्दुल्लाह, मो नदीम, समीम, अबुल कलाम आदि शामिल रहे. सबों के देखरेख में परीक्षा का सफल संचालन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >