ब्रह्मलीन श्री राधा रमन मिश्रा की मनायी गयी जयंती

वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना, प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन

राजमहल कोल परियोजना के पुनर्वास स्थल बड़ा सिमड़ा में ब्रह्मलीन श्री राधा रमन मिश्रा की 142वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद आरती एवं हवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. श्रद्धालु वीरेंद्र मड़ैया ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में श्री राधा रमन मिश्रा का दरबार स्थित है, जिसे गुरु करौली शंकर महादेव के नाम से जाना जाता है. इस दरबार में सनातन विधि के अनुसार रोगमुक्ति, भयमुक्ति, भ्रममुक्ति और नशामुक्ति की विधियां बतायी जाती है. गुरु द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने से मनुष्य रोगमुक्त और मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं. इस दरबार में भगवान भोलेनाथ के साथ माता कामाख्या की पूजा-अर्चना भी की जाती है. वर्तमान में दरबार का संचालन गुरुजी संतोष सिंह भदोरिया द्वारा किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करना है. कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जितेंद्र मड़ेया, धनीराम मड़ैया, कंचन, मुकेश और सोनू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >