हाइवा की चपेट में आने से 42 साल के रसिक मुर्मू की मौत हो गयी. मृतक हरिपुर के समीप शामपुर का रहने वाला था. घटना हरिपुर गरबन्ना मार्ग पर घटी है. 26 जनवरी की रात मारखन की ओर से आ रही हाइवा आ रही थी. उसी समय मृतक रोड क्रॉस कर रहा था, तभी हाइवा की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही रसिक मुर्मू ने दम तोड़ दिया. सोमवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार मृतक देर शाम गरबन्ना हटिया से घर जा रहा था. वहीं हाइवा मारखन की ओर से दोमुहीं रोड की ओर जा रही थी. तभी हादसा हो गया, जिसमें व्यक्ति की जान चली गयी. पुलिस द्वारा तो देर रात ही वाहन को जब्त कर लिया गया है. थानेदार आनंद कुमार साहा ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के तौर पर पांच हजार राशि प्रदान की है. वाहन व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, चालक की बाल-बाल बची जान
सोमवार की सुबह एक अन्य सड़क दुर्घटना की घटना हुई है. यह घटना नहर चौक पर अग्निशमन विभाग के समीप हुई है, जिसमें स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना किसी दूध वाले गाड़ी के बैक करने के दौरान हुई है. स्कॉर्पियो सरकंडा की ओर से जमुआ जा रही थी और दूध वाहक गाड़ी को चालक बैक कर रहा था. बैक करने के दौरान पीछे से जा रही स्कॉरर्पियो पर नजर नहीं पड़ी. फलत: चालक के साइड का हिस्सा इस घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. चालक भी इसमें घायल हो गया. चालक को उपचार के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
