एसबेस्टस लदे ठेला की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

सैदापुर गांव में मुड़ने के दौरान हुआ हादसा, बाइक पर तीन युवक थे सवार

पथरगामा थाना क्षेत्र के बरियठा गांव के युवक आशीष कुमार सिंह की एक एसबेस्टस लदे ठेला के चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की देर रात की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार मृतक के साथ बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे. इसमें एक बाइक सवार आशीष कुमार सिंह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक आशीष ही बाइक चला रहा था. इसी बीच मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदापुर गांव में एसबेस्टस लदे ठेला की चपेट में आ गया. सैदापुर गांव में मुड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है. मृतक को पहले काफी चोट आयी. इसके बाद घर ले जाया गया. वहां से पुन: हालत बिगडने के बाद पुन: सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने आशीष कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. देर रात ही आशीष के परिजन सीधे सदर अस्पताल पहुंचे. हालांकि शव का पोस्टमॉर्टम दूसरे दिन गुरुवार को ही हो सका. नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >