72 घंटे के पाला संकीर्तन में जमकर झूमे श्रद्धालु

-बंगाल व झारखंड के हिंदी-बांग्ला भाषा में कीर्तन करने वाले पहुंचे दल

बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार गांव में 72 घंटे का पाला संकीर्तन का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया. पूजा समिति के सदस्य अतुल चंद्र मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष पाला संकीर्तन किया जाता है. उन्होंने कहा कि पांच दलों द्वारा कीर्तन किया जा रहा है, जिसमें बंगाल एवं झारखंड के हिंदी एवं बांग्ला भाषा में कीर्तन करने वाले दल पहुंचे हैं. गोड्डा शाहपुरा की पुष्पा रानी दास द्वारा बांग्ला भाषा में भगवान कृष्ण एवं राधा के रासलीला का चित्रण किया गया. कीर्तन स्थल पर पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे थे. श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा था. पीने का पानी की समुचित व्यवस्था की गयी थी. दूरदराज से पहुंचने वाले कीर्तन प्रेमी के लिए भोजन की भी व्यवस्था समिति सदस्य द्वारा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >