फाइनल में स्टार कंप्यूटर ने अल्फा सॉल्यूशन को हराकर जीता खिताब

झारखंड के बसंतराय प्रखंड के बेलाकित्ता गांव में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेलकर समाप्त हुआ। इसमें झारखंड और बिहार की 16 टीमें शामिल थीं। फाइनल में पटना की स्टार कंप्यूटर ने अल्फा सॉल्यूशन को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और कप से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज राहुल दत्ता को पुरस्कार मिला। आयोजन में खिलाड़ियों को पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया।

प्रतिनिधि, बसंतराय बसंतराय प्रखंड के बाघाकोल पंचायत अंतर्गत बेलाकित्ता गांव स्थित रीवर स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले के साथ देर रात समापन हो गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा राजद नेता रजनीश भारती ने फीता काटकर किया था. प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार की 16 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला पटना की स्टार कंप्यूटर और अल्फा सॉल्यूशन टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर स्टार कंप्यूटर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा सॉल्यूशन ने 6 ओवर में 70 रन बनाए. जवाब में स्टार कंप्यूटर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया. विजेता टीम को प्रमुख अंजर अहमद ने 31 हजार रुपये नगद और कप देकर सम्मानित किया. उपविजेता टीम को जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक एवं अरशद वहाब ने संयुक्त रूप से 21 हजार रुपये नगद और कप प्रदान किया. मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अल्फा सॉल्यूशन के राहुल दत्ता को पंसस हजरत अली के हाथों कूलर देकर दिया गया. प्रमुख अंजर अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों का शिक्षित होना भी जरूरी है. उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई और खेल में संतुलन बनाकर चलने की अपील की. जिप सदस्य मो एहतेशामुल हक और अरशद वहाब ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. इस दौरान आयोजक समिति के तनवीर आलम, एहतेशामुल हक, मुन्ना मुस्ताक, अकबर, तैय्यब अली, अरसद जमील, फुरकान आलम, फैजान, उमर सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >