बेकाबू बाइक ने ली महिला की जान, बाइक सवार भी घायल

बसंतराय थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जगतपुर गांव के पास हुई इस घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बसंतराय : बसंतराय थाना क्षेत्र के कदमा पंचायत अंतर्गत जगतपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. हादसा बसंतराय-मेदनीचक मुख्य मार्ग पर हुआ. मृतका की पहचान जगतपुर गांव निवासी शैरून निशा 50 वर्ष पति अख्तर के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है.

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक संख्या जेएच 17 एसी 7923 से बाइक सवार बसंतराय की ओर से मेदनीचक की तरफ जा रहा था. इसी दौरान जगतपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे मौजूद शैरून निशा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गयीं. वहीं, बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया और घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित

हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल महिला को इलाज के लिए एंबुलेंस से पथरगामा अस्पताल भेजा गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद शैरून निशा को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्कूल जाने के दौरान हादसा

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बाघाकोल गांव निवासी मुहम्मद हिलाल है. वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी स्कूल जाने के लिए बाइक से निकला था. इसी दौरान जगतपुर के समीप हादसा हो गया. दुर्घटना में घायल बाइक सवार को भी पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजा गया.

बाइक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बसंतराय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >